


आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।यह तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहने की उम्मीद है।इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव (लू) चलने की भी संभावना जताई गई हैं।


