


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीकानेर में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बीकानेर सहित 10 जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, फलोदी, सीकर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, जयपुर, बीकानेर, नागौर, पाली, जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज़ अंधड़ (हवा की अपेक्षित गति 40-50 Kmph) आने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।


