Homeखटाखट स्टोरीदेश : अनिल अंबानी पर 25 करोड़ का जुर्माना, स्टॉक मार्केट से...

देश : अनिल अंबानी पर 25 करोड़ का जुर्माना, स्टॉक मार्केट से 5 साल के लिए बैन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, भारी कर्जे की मार झेल रहें उद्योगपति अनिल अम्बानी पर आज और एक संकट आ पड़ा है। अनिल अम्बानी पर 25 करोड़ का जुर्माना सेबी की ओर से लगाया गया है,इसके अलावा अनिल अम्बानी को 5 साल के लिए शेयर बाज़ार से भी बैन कर दिया है। इस अवधि में अनिल अपनी किसी भी लिस्टेड कम्पनी में निदेशक भी नहीं रह सकते है।

 

अनिल अम्बानी को सेबी ने अपनी ही कम्पनी रिलायंस होम फाइनेन्स के फंड का दुरूपयोग करने का दोषी पाया है। अनिल अम्बानी ने रिलायंस होम फाइनेन्स के फंड का खुद इस्तेमाल किया लेकिन उन पैसो को कम्पनी के लोन के रूप में दिखाया गया। सेबी के आदेश के बाद अनिल अम्बानी की कम्पनियो के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। सेबी के आदेश से अनिल अम्बानी की तीन लिस्टेड कम्पनियो रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस फाइनेंस के शेयरो में गिरावट देखने को मिली है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर