Homeखटाखट स्टोरीAsia Cup 2025 : एशिया कप में अगले तीन दिनों में भारत...

Asia Cup 2025 : एशिया कप में अगले तीन दिनों में भारत के दो मैच, आज ओमान से और इतवार को होगा फिर से पाकिस्तान से मुकाबला

basic ad

Asia Cup 2025 आपणी हथाई न्यूज, एशिया कप के शुरूआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सुपर 4 स्टेज में पहुंच गईं थी, आज टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मैच ओमान के खिलाफ होगा, जिसमें टीम इंडिया कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट देकर बाहर बैठे प्लेयर्स को अवसर दे सकती है।

 

आज के मैच के बाद परसों फिर से भारत और पाकिस्तानी टीम का मैच सुपर 4 स्टेज का होगा।ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत तो महज औपचारिक ही लगती है, पाकिस्तान भी कोई बड़ी चुनौती भारत के सामने रख पाएगा, इसकी भी संभावना बहुत कम है। भारत एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान को आसानी से 7 विकेट से हरा चुका है।

 

वैसे भी टी टवेंटी क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत का पलड़ा बहुत भारी रहा है। भारत और पाक के बीच कुल 14 मैच हुए है जिसमे से भारत ने 11 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर