Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : पेरिस ओलम्पिक में भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी,...

बड़ी खबर : पेरिस ओलम्पिक में भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट डिस क्वालीफाई

आपणी हथाई न्यूज, पेरिस ओलम्पिक में आज भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। रेसलर विनेश फोगाट को आज अयोग्य करार दिया गया है, विनेश को ओलम्पिक महिला कुश्ती से भी अयोग्य करार दे दिया गया है। भारतीय ओलम्पिक संघ ने भी विनेश के अयोग्य होने की पुष्टि कर दी है। विनेश को तय सीमा से ज्यादा शारीरिक भार होने के कारण अयोग्य करार दिया गया है। विनेश 50 किलोग्राम की कैटेगरी में खेलती है और आज वजन मापने पर उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, इसलिए विनेश न तो आज का फाइनल खेल पाएगी और न ही उन्हें इस ओलम्पिक में कोई पदक मिल पाएगा।
मनोज रतन व्यास

 

 

 



ताजा खबर