

आपणी हथाई न्यूज, जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ऑपरेशन नीलकंठ चल रही है ऑपरेशन के तहत रविवार को नोखा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 53 लख रुपए की कीमत की 265 ग्राम इसमें 160000 रुपए की नकदी और तस्करी में उपयोग में ली जाने वाली दो लग्जरी गाड़ियां जप्त की है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नोखा पुलिस के कार्यवाहक थानाधिकारी तनसुख राम ने जोरावर पुरा क्षेत्र में एक मकान में दबिश दी जहां पर पुलिस ने मौके से शिशुपाल निवासी संजय कॉलोनी नागौर, शेर सिंह निवासी करणी कॉलोनी नागौर, मनोज खीचड़ निवासी उडसर हाल जोरावरपुरा नोखा और मनोज खीचड़ के पुत्र कृष्ण खीचड़ को भी गिरफ्तार किया है । बरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह सामने नही आ पाया है कि क्या यह स्मैक नागौर से सप्लाई की जा रही थी ?


