HomeबीकानेरExclusive : कोटा में हुई प्रसूताओं की मौत से सबक नही ले...

Exclusive : कोटा में हुई प्रसूताओं की मौत से सबक नही ले रहा PBM प्रशासन ! अस्थायी रोक के बावजूद हो रहा इन चीज़ों का इस्तेमाल

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान के कोटा जिलें की कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 12 प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।इनमें से अब तक 4 महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है जबकि अन्य की हालत गंभीर बताई गई। सभी मरीजों की रिपोर्ट्स में ब्लड प्रेशर कम होना,यूरिन बंद होना,किडनी और लिवर इन्फेक्शन जैसे समान लक्षण बताए जा रहे है।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर मरीजों को गलत इंजेक्शन या दवा देने जैसे भी गंभीर आरोप लगाए है। इसके बाद ड्रग कंट्रोल विभाग ने अस्पताल में उपयोग हुई दवाओं और मेडिकल उपकरणों के सैंपल जांच के लिए भेजे।जांच रिपोर्ट आने तक कई दवाओं और मेडिकल डिवाइस के वितरण/उपयोग पर अस्थायी रोक लगा दी गई। जानकारी के अनुसार जिन 24 दवा और मेडिकल उपकरणों पर अस्थायी रोक लगाई गई है उनमें से 9 आइटम लोकल खरीद के थे वहीं 15 सरकारी सप्लाई के थे।जांच पूरी होने तक इनका वितरण रोक दिया गया।यह मामला पूरे राजस्थान में बड़ा स्वास्थ्य विवाद बन गया और राज्य सरकार ने विशेषज्ञ टीम भी भेजी।

बीकानेर में अब भी इस्तेमाल

अब बड़ा सवाल यह है कि बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीबीएम अस्पताल में क्या उन्ही दवाओं और मेडिकल उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है जिन पर कोटा में अस्थायी रोक लगाई गई है, जब इसका पता किया गया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पीबीएम अस्पताल में उसी कंपनी एक्टिव वेन डिस्पोजेबल सिरिंज 5 एमएल का इस्तेमाल हो रहा है, जिस पर कोटा में अस्थाई रोक लगाई गई है। जानकारी के अनुसार यह सप्लाई लोकल स्तर पर स्थानीय फर्म श्री कृष्णा फार्मास्यूटिकल्स से ली गई है। जानकारी के अनुसार न केवल सिरिंज बल्कि अन्य दवा एवं उपकरणों का इस्तेमाल पीबीएम अस्पताल में हो रहा है जिन पर कोटा में स्थाई रोक लगी है।अब बड़ा सवाल यह है कि पीबीएम अस्पताल प्रशासन इतने बड़े मामलें के बावजूद बिना कोई जांच किए इस सिरिंज का इस्तेमाल कर रहा है। गनीमत ये है कि अब तक ऐसा कोई मामला बीकानेर में सामने नही आया है। एहतियातन तौर पर इन सब के इस्तेमाल से बचने की बजाय अब भी यह मरीजों पर इस्तेमाल की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन इस संबंध में कब तक ठोस कार्रवाई करता है यह अब देखने वाली बात होगी।



ताजा खबर