Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर में इस जगह संदिग्ध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, महिला के...

Bikaner : बीकानेर में इस जगह संदिग्ध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, महिला के पास मिले ये दस्तावेज

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर रोड स्थित बीचवाल इलाके से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान इस महिला के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसके बाद से स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने मजदूरी के इरादे से यहां आने का दावा किया है। हालांकि, बीकानेर एक संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि सीमा पार से घुसपैठियों को फर्जी पहचान पत्रों के सहारे ईंट-भट्ठों और कृषि फार्मों में काम दिलाने वाले किसी बड़े दलाल या स्थानीय ठेकेदार का इस मामले में हाथ हो सकता है। फिलहाल, सच्चाई का पता लगाने के लिए महिला के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं ताकि उसके बीकानेर पहुंचने के असली मकसद और मददगारों की पहचान की जा सके।

 



ताजा खबर