Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर बीकानेर पुलिस ने शनिवार को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में करीब 13 करोड रुपए के नशे को नष्ट करने की कार्रवाई को अंजाम दिया इस दौरान एसपी कविंद्र सिंह सागर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी सुभाष बिजारणिया लक्ष्मण सिंह सुगंध चंद्र जगदीश उमेश सरवन और सुनील कुमार की मौजूदगी नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में कमेटी ने 1464 किलोग्राम डोडा पोस्त, 38.603 ग्राम गांजा, 8.44 ग्राम एमडी ,201.20 गांजा, 5.758 ग्राम हेरोइन,4151 नशे की टेबलेट, अफीम के पौधे 90.900 किलोग्राम , 476 ग्राम चरस को नियमानुसार नष्ट किया गया । जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ 47 लाख,62 हजार 505 रुपये है।


