
आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को शहर के JNVC थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में कैफे पर दबिश देकर मौके से सामान जब्त किया है। पुलिस ने सेक्टर नंबर तीन में गुरुद्वारा रोड़ पर संचालित कूल क्राउड कैफे पर दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार यहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने मौके से 10 हुक्का, 14 तंबाकू फ्लेवर, 3 डिब्बे अलग-अलग फ्लेवर के, 10 हुक्के पाइप सहित सामान जब्त किया है। पुलिस ने संचालक वंश शर्मा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में रोहित चोधरी के साथ कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव, राजाराम भी शामिल रहें।


