धरने पर बैठे कार्मिकों की कुलपति से वार्ता लाई रंग, हटाए गए कार्मिक वापिस हुए बहाल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधरने पर बैठे कार्मिकों की कुलपति से वार्ता लाई रंग, हटाए गए...

धरने पर बैठे कार्मिकों की कुलपति से वार्ता लाई रंग, हटाए गए कार्मिक वापिस हुए बहाल

- Advertisement -Ads

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में 10-15 वर्षो से कार्य कर रहे अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को निकालने के विरूद्व कर्मचारियों का तीन दिनों से चल रहा धरना आज विश्वविद्यालय कुलपति से वार्ता के बाद समाप्त हुआ। कर्मचारियों के पक्ष में विश्वविद्यालय से वार्ता करने के लिए मुख्य रूप से कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, युथ कोग्रेस नेता शबीर अहमद, अरूण व्यास, पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने कर्मचारियों की अगुवाई करते हुऐं विश्वविद्यालय प्रशासन से उनके विभिन्न मुद्वो पर चर्चा की जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित रूप से सभी मांगों को स्वीकार कर लिया गया।

- Advertisement -Ads

धरने पर बैठे अल्प वेतनभोगी ठेका कर्मियों का कहना है कि फिलहाल विश्वविद्यालय में कुल 690 ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी हैं जिसमें से लगभग 150 से अधिक कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया था लेकिन आज वार्ता के बाद कुलपति वापिस ऐसे सभी कर्मचारियों को जिन्हें काम से हटा दिया गया था उन्हें काम पर वापिस रखने का लिखित आश्वासन दिया है।

वेटरनरी विश्वविद्यालय में ठेके पर कार्य करने वाले लगे अल्प वेतनभोगी सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय कुलपति और वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित सभी वार्ता में शामिल रहे लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवें तीन दिनों से चले आ रहे धरने को समाप्त करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर