आरोपी की गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकी। बज्जू पहुंचने पर उसने महिला को जबरन बस से नीचे उतारने का प्रयास किया। इस छीना-झपटी और संघर्ष के दौरान पीड़िता के कपड़े भी फट गए। गनीमत रही कि बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने स्थिति को भांप लिया और हस्तक्षेप कर महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया, जिससे वह सुरक्षित बच सकी। घटना के बाद पीड़िता ने बज्जू थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी श्रवणकुमार पुत्र खेताराम डेलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।