

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं मजदूर हितों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। गोकुल प्रसाद स्मारक समिति के अजय गोपाल पुरोहित ने बताया कि पूर्व विधायक और जननेता गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 6 जून शनिवार को गोकुल सर्किल पर किया जाना है। इस दौरान कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं आमजन स्वर्गीय पुरोहित को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति, बीकानेर द्वारा सभी नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित बीकानेर की राजनीति और सामाजिक जीवन का एक सम्मानित नाम रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ मजदूर वर्ग के अधिकारों के लिए भी लंबे समय तक संघर्ष किया। वे आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाले जननेता माने जाते थे। विधायक के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। आज भी बीकानेर में उन्हें एक सादगीपूर्ण, संघर्षशील और जनहितैषी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है।


