Homeमनोरंजनबॉलीवुड :आशा भोंसले की बायोग्राफी लॉन्च पर सोनू निगम ने आशा ताई...

बॉलीवुड :आशा भोंसले की बायोग्राफी लॉन्च पर सोनू निगम ने आशा ताई के पाँव धोकर लिया आशीर्वाद, संघ प्रमुख ने कही मंगेशकर परिवार पर यह बात

आपणी हथाई न्यूज, आज वेटरन गायिका आशा भोंसले की बायोग्राफी लॉन्च की गई। बायोग्राफी का नाम “स्वरस्वामिनी आशा” रखा गया है।बायोग्राफी लॉन्च के अवसर पर आशा भोंसले के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, अभिनेता जैकी श्रॉफ, गायक सोनू निगम जैसी हस्तियां नजर आई।बुक लॉन्च के अवसर पर गायक सोनू निगम ने महान गायिका आशा भोंसले के पाँव धोए और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंगेशकर परिवार संगीत के साथ देशभक्ति से भी जुडा है।सोनू निगम ने कहा कि आज संगीत सीखने के लिए अनेक साधन है लेकिन हमने तो संगीत सिर्फ आप और लता ताई को सुनसुनकर सीखा है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर