

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फ़िल्म “बैटल ऑफ़ ग़लवान ” की तैयारी में लगे है। फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली है, इस बीच ट्रेड एक्सपर्ट और फैन्स पूछ रहें है कि भाई जान की बैटल ऑफ़ ग़लवान कब रिलीज होगी? सलमान खान अगले साल बैटल ऑफ़ ग़लवान को हर साल की तरह ईद पर रिलीज नहीं करेंगे और न ही बकरीद पर रिलीज करेंगे।
इस साल सलमान की सिकंदर ईद पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन फ़िल्म ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं किया था। अगले साल ईद पर 19 मार्च को रणबीर कपूर की लव एंड वॉर, KGF स्टार यश की टोक्सिक और अजय देवगन की धमाल 4 रिलीज होनी शेड्यूल्ड है। 3 बड़ी फिल्मों के बीच एक बड़ी हिट को तरस रहें सलमान इस वजह से ही ईद पर बैटल ऑफ़ ग़लवान रिलीज नहीं करेंगे।
अगले साल बकरीद 27 मई को है और IPL 31 मई तक चलना है, इसलिए बैटल ऑफ़ ग़लवान को बकरीद पर भी रिलीज नहीं किया जाएगा। अब निर्देशक अपूर्व लाखिया बैटल ऑफ़ ग़लवान को या तो जनवरी 2026 में या जून 2026 में सोलो रिलीज करने की योजना बना रहें है।
मनोज रतन व्यास


