Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की फ़िल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन महज...

बॉलीवुड :अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की फ़िल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन महज डेढ़ करोड़! बॉलीवुड को अब 15 अगस्त से बड़ी आस

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के लिए कल का शुक्रवार एक बड़े झटके की तरह रहा। अजय देवगन जैसे बड़े सुपरस्टार की नई फ़िल्म “औरों में कहां दम था ” को महज एक से डेढ़ करोड़ की ओपनिंग लगी है, अजय देवगन की इस फ़िल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से भी काफी कम है।
पिछले डेढ़ दशक में अजय देवगन की किसी भी फ़िल्म को मिली यह सबसे कम ओपनिंग है। औरों में कहां दम था में अजय के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल जैसे स्टार्स भी है। फ़िल्म का निर्देशन नीरज पांडे जैसे हिट निर्देशक ने किया है, लेकिन फ़िल्म को लेकर रिलीज से पहले भी कोई बज्ज नहीं बनी और अब रिलीज के बाद भी अजय की नई फ़िल्म को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है, फ़िल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो सकता है। फ़िल्म के इतने बुरे हाल से फ़िल्म का निर्माताओं को तगड़ा घाटा होगा। अब बॉलीवुड के ट्रेड एक्सपर्ट और फ़िल्म वितरको को 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्मों स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में से बड़ी उम्मीदें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर