बॉलीवुड : एक्टर संजय दत्त का पीछा मुंबई ब्लास्ट आज भी नहीं छोड़ रहा, इस नई परेशानी से करना पड़ रहा सामना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : एक्टर संजय दत्त का पीछा मुंबई ब्लास्ट आज भी नहीं...

बॉलीवुड : एक्टर संजय दत्त का पीछा मुंबई ब्लास्ट आज भी नहीं छोड़ रहा, इस नई परेशानी से करना पड़ रहा सामना

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,फ़िल्म स्टार संजय दत्त को इस बात से बेहद दुख है कि यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन ) की सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है। सूत्रों की माने तो वीजा रद्द होने के कारण संजय दत्त के हाथ से एक बड़ी फ़िल्म सन ऑफ़ सरदार 2 निकल गई है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग निर्माता अजय देवगन ने इंग्लैंड मे करने की योजना बनाई है।

- Advertisement -Ads

संजय ने कहा पहले उन्हें वीजा दिया गया था और फिर एक महीने बाद उनका वीजा कैंसिल किया गया। माना जा रहा है दत्त का वीजा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में संजय का नाम जुड़ा होने के कारण रद्द हुआ है। सनद रहें दत्त को कोर्ट द्वारा मुंबई ब्लास्ट केस में निर्दोष घोषित किया था और संजय को सजा आर्म्स एक्ट के तहत हुई थी।

 

इस बीच सन ऑफ़ सरदार के निर्माता अभिनेता अजय देवगन ने यह संकेत दिए है कि संजय के हिस्से की शूटिंग भारत में ही की जाएगी। पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि संजय को सांसद -अभिनेता रवि किशन ने रिप्लेस कर दिया है और अब यह बताया जा रहा है कि सन ऑफ़ सरदार 2 में संजय और रवि किशन दोनों नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर