Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :कंगना थप्पड़ कांड पर अब बॉलीवुड में ही दो फाड़, थप्पड़...

बॉलीवुड :कंगना थप्पड़ कांड पर अब बॉलीवुड में ही दो फाड़, थप्पड़ जड़ने वाली सुरक्षाकर्मी को जॉब ऑफर : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ कल चंडीगढ़ में हुआ थप्पड़ कांड आज भी सुर्खियों में बना हुआ है। थप्पड़ कांड पर कंगना के खिलाफ अब मशहूर बॉलीवुड सिंगर और संगीतकार विशाल ददलानी ने विरोध के स्वर तेज कर दिए है।

 

विशाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हालांकि मैं हिंसा में विश्वास नहीं करता हूं लेकिन मैं CISF महिला सुरक्षाकर्मी के गुस्से को अच्छी तरीके से समझता हूं। विशाल ने आगे लिखा है कि अगर CISF उस महिला सुरक्षाकर्मी पर कोई कार्रवाई करती है वह खुद उनके रोजगार की व्यवस्था करेंगे, अगर उनकी सहमति हों तो….। विशाल ददलानी बॉलीवुड में विशाल -शेखर नाम की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है और इस जोड़ी ने बॉलीवुड की अनेक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में संगीत दिया है।

 

विशाल -शेखर ने ही पठान, सुल्तान,ओम शान्ति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का संगीत दिया है।विशाल पहले आम आदमी पार्टी से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और फिर आप से अपना नाता तोड़ लिया था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर