Homeखटाखट स्टोरीBollywood : एक्टर शक्ति कपूर की मौत की अफवाह से बॉलीवुड में...

Bollywood : एक्टर शक्ति कपूर की मौत की अफवाह से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, वीडियो में नजर आए आग बबूला, देखें पूरा वीडियो

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैली फर्जी खबरों का शिकार हो गए। अचानक इंटरनेट पर उनके निधन की अफवाह तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि पोस्ट तक साझा कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद अभिनेता ने खुद सामने आकर इन खबरों का खंडन कर दिया।

 

https://www.instagram.com/reel/DYCdbCFpS6k/?igsh=MWNkZHpmZDZsdmMxZg==

शक्ति कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए साफ कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उनके निधन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। वीडियो में अभिनेता नाराज दिखाई दिए और उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी खबर को बिना पुष्टि के शेयर न करें। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि उनके परिवार और करीबियों को भी मानसिक रूप से परेशान करती हैं।
अभिनेता ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लोग बिना सच्चाई जाने खबरों को तेजी से फैलाने लगते हैं, जिससे गलत जानकारी आग की तरह फैल जाती है। उन्होंने संकेत दिए कि इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई सितारे फेक डेथ न्यूज का शिकार हो चुके हैं। सोशल मीडिया के दौर में अफवाहें इतनी तेजी से वायरल होती हैं कि लोग उसे सच मान बैठते हैं। यही वजह है कि अब कलाकार ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कदम उठा रहे हैं। शक्ति कपूर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 80 और 90 के दशक में उनकी खलनायकी को खूब पसंद किया गया, वहीं बाद में कॉमिक किरदारों में भी उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाई। ‘राजा बाबू’, अंदाज अपना अपना, ‘कुली नंबर 1’ और ‘हीरो नंबर 1’ जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों को याद है।



ताजा खबर