Homeखटाखट स्टोरीBollywood : साजिद-सलमान खान की जोड़ी को मिला इस बड़े निर्देशक का...

Bollywood : साजिद-सलमान खान की जोड़ी को मिला इस बड़े निर्देशक का साथ, ईद पर रिलीज होगी फ़िल्म

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म “गजनी” के निर्देशक ए आर मुरुगदास अब आमिर खान के बाद सुपरस्टार सलमान खान को निर्देशित करेंगे। साल 2008 में बनी गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। दक्षिण भारत के ख्याति प्राप्त निर्देशक मुरुगदास गजनी के अलावा अक्षय कुमार के साथ हिट फिल्म “हॉलिडे..ए सोल्जर इज नॉट ऑफ ड्यूटी” भी बना चुके है।

 

ए आर के साथ सलमान खान अभिनीत फिल्म को फ़िल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला बनाएंगे। फ़िल्म अगले साल 2025 ईद को रिलीज की जाएगी। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला लड़कपन के दोस्त है। सलमान और साजिद नाडियाडवाला पहले भी किक,मुझसे शादी करोगी,जुड़वां,हर दिल जो प्यार करेगा जैसी हिट फिल्में बना चुके है। 2014 में साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में सलमान खान ने किक फ़िल्म में काम किया था। अब साजिद और सलमान की हिट जोड़ी को ए आर मुरुगदास जैसे बड़े निर्देशक का साथ भी मिल गया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर