Homeखटाखट स्टोरीBollywood : विजय माल्या को लेकर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया था...

Bollywood : विजय माल्या को लेकर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया था बड़ा खुलासा

Ads

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में शादियां हमेशा से ही लाइमलाइट बटोरती रही हैं, चाहे वह गुपचुप तरीके से हो या फिर शाही अंदाज में। लेकिन, बी-टाउन में एक शादी ऐसी भी थी, जिसकी चर्चा दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा उस शख्स की वजह से हुई थी जिसने ‘कन्यादान’ की रस्म निभाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) की, जिनका कन्यादान किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमैन विजय माल्या (Vijay Mallya) ने किया था।

अचानक शादी से सबको चौंकाया था

समीरा रेड्डी ने 21 जनवरी 2014 को मोटरसाइकिल डिजाइनर अक्षय वर्दे के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की थी। उस समय समीरा ने अचानक शादी करके अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को चौंका दिया था। उस दौर में विजय माल्या का नाम बहुत बड़ा था और उन्हें उनकी आलीशान लाइफस्टाइल, किंगफिशर एयरलाइंस और ग्लैमरस पार्टियों के लिए जाना जाता था।

 

विजय माल्या ने निभाया था पिता का फर्ज समीरा रेड्डी ने डीएनए को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इस दिलचस्प वाकये का खुलासा किया था। समीरा ने बताया था कि विजय माल्या ने उनकी शादी में एक गार्जियन (अभिभावक) की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, विजय माल्या उनकी मां की तरफ से रिश्तेदार थे। शादी के मंडप में कन्यादान की रस्म के दौरान विजय माल्या ने ही समीरा का हाथ अक्षय वर्दे को सौंपा था।

समीरा ने कहा था, “केवल विजय माल्या, जो मेरी मां की तरफ से रिश्तेदार थे, उन्होंने मुझे दूल्हे को सौंपा। इसके अलावा वहां मेरे दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे।”

अब फिल्मों से दूर हैं समीरा समीरा रेड्डी ‘रेस’, ‘मुसाफिर’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। अब वह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं और दो बच्चों की मां हैं। भले ही वह सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखतीं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और अक्सर ‘मदरहुड’ और ‘बॉडी पॉजिटिविटी’ पर वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।

दूसरी तरफ, विजय माल्या जो कभी किंग ऑफ गुड टाइम्स कहलाते थे, अब विवादों का दूसरा नाम बन चुके हैं। लेकिन समीरा की शादी का यह किस्सा आज भी बॉलीवुड के गलियारों में याद किया जाता है।

Ads

ताजा खबर