Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट : आईपीएल के 17वें सीजन का हुआ म्यूजिकल आगाज,टॉस जीतकर पहले...

क्रिकेट : आईपीएल के 17वें सीजन का हुआ म्यूजिकल आगाज,टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु की बल्लेबाजी

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड गायक पद्मश्री सोनू निगम के राष्ट्रगान के बाद आज आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज हो गया है। आज का ओपनिंग मैच गत सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हो रहा है। टॉस आरसीबी के कप्तान फैफ डुप्लेसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ कर रहे है। मैच चेन्नई में खेला जा रहा है।

 

मैच से पूर्व बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, टाईगर श्रॉफ,संगीतकार ए आर रहमान और गायक सोनू निगम ने स्टेडियम में फैन्स को अपनी परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध कर दिया। आज आईपीएल में एक ही मैच खेला जा रहा है। आरसीबी की ओर से ओपनिंग करने के लिए कोहली और कप्तान डुप्लेसी आए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर