Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट:टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी नम्बर 10 के बाद अंक 7 को...

क्रिकेट:टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी नम्बर 10 के बाद अंक 7 को अपनी टी शर्ट में नही लगा पाएगा,कारण जानकर आपको होगी खुशी

आपणी हथाई न्यूज,अब आप निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी खिलाड़ी को नम्बर “7” की टी शर्ट में नही देख पाएंगे। बीसीसीआई ने 7 नम्बर को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है। नम्बर 7 की टी शर्ट पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहनते थे। धोनी के भारतीय क्रिकेट में योगदान को देखते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्डकप और चैंपियन ट्रॉफी जीती थी।
इससे पहले बीसीसीआई ने 10 नम्बर की टी शर्ट को भी साल 2017 में हमेशा के लिए रिटायर कर दिया था। 10 नम्बर की टी शर्ट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहनते थे। सचिन के सम्मान में बीसीसीआई ने 10 नम्बर को हर क्रिकेट खिलाड़ी के लिए ब्लॉक कर दिया था और अब नम्बर 7 की टी शर्ट को भी कोई खिलाड़ी यूज नही कर पाएगा। बीसीसीआई ने यह बात सभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों और नवोदित क्रिकेट स्टार्स को सूचित कर दी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर