

धर्मधारा आपणी हथाई न्यूज, बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के आगामी 42वें निर्वाण दिवस के आयोजन को लेकर आज दिनांक 23 नवम्बर 2025, रविवार को बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति, जामसर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने की, जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 दिसम्बर 2025 की रात्रि को भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं 15 दिसम्बर 2025 को विशाल भण्डारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन धार्मिक आयोजनों में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत, सन्यासी एवं नाथ सम्प्रदाय के महंत पधारेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और भी अधिक बढ़ेगी। साथ ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस पावन अवसर पर भाग लेने की संभावना जताई गई है। बैठक के दौरान समाधि स्थल के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, बिजली, पेयजल, टेंट व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति द्वारा बाहर से आने वाले साधु-संतों एवं श्रद्धालु भक्तगणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अंतर्गत आवास, भोजन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य एवं पदाधिकारी इस प्रकार रहे –
शास्त्री श्याम सुन्दर ओझा, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मोहनलाल, पदमाराम, हिम्मतसिंह बैद, ईश्वरलाल नाई, भीमराज, विजेन्द्रसिंह सैनी, रविकुमार अग्रवाल, लूनाराम, लालसिंह, लक्ष्मणराम खारा, रूपसिंह चौहान, रामूराम धोरेरा, कानाराम, राकेश ओझा, रामकुमार सारस्वत, गणेश कुमावत, अविनाश शर्मा, पुमित, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव कुमार, बाबूलाल कुमावत, श्रीनाथ, सचिन शर्मा, कमलेश शर्मा, उमेश स्वामी, सुन्दरलाल, करणीराम, बाघसिंह एवं प्रवीण जैन सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए। अंत में समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का विनम्र आह्वान किया गया।


