

आपणी हथाई न्यूज, धर्मनगरी बीकानेर में आगामी 3 और 4 जनवरी को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन होने है। श्री उदयगिरि जी महाराज भस्मी दर्शन समिति के रौनक पुरोहित ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उदयगिरि महाराज और उदय योगी हनुमान जी की कृपा से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। समिति के आशुतोष हर्ष ने बताया कि 3 जनवरी को अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन होगा। इसके साथ ही अभिषेक और श्रंगार भी होंगे। वही 4 जनवरी को महाआरती और प्रसाद का कार्यक्रम भी होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का स्थान नत्थूसर गेट के बाहर हर्षो की बगेची में होना है।
मंगलवार को पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ ने किया। इस दौरान राजेश चुरा,महेंद्र चुरा,सुनील हर्ष, शरद कुमार, मुकेश पुरोहित, पिंटू हर्ष, अमित हर्ष, रौनक , के लाल जोशी, अनिल हर्ष और किशन हर्ष भी मौजूद रहे।


