देशभर में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर की धुन देने वाला नहीं रहा "हमारा बजाज", पुणे में हुआ राहुल बजाज का निधन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीदेशभर में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर की धुन देने वाला नहीं...

देशभर में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर की धुन देने वाला नहीं रहा “हमारा बजाज”, पुणे में हुआ राहुल बजाज का निधन

- Advertisement -Ads

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और स्वतंत्रता सेनानी जमुना लाल बजाज के पौत्र राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हो गया है। राहुल बजाज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजस्थान के सीकर जिले के बजाज परिवार आने वाले राहुल बजाज ने अपने कौशल से बजाज ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाया था।

कोलकाता में जन्मे राहुल बजाज बजाज ग्रुप की कमान 5 दशकों तक संभाले रखी। राहुल बजाज का 83 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। बजाज को 2001 में पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया था इसके अलावा बजाज राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर हमारा बजाज का सुप्रसिद्ध चेतक स्कूटर के इस विज्ञापन से भी राहुल बजाज ने खूब प्रसिद्धि बटोरी थी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर