Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 4th Test : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की बोली...

Ind vs Eng 4th Test : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की बोली तूती, आज जीत के लिए 152 रन की दरकार

आपणी हथाई न्यूज,रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन यानि कि रविवार ,भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
दिन का खेल खत्म होने भारतीय टीम ने दूसरी इनिंग में बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 40 रन लगा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 16 और रोहित शर्मा 24 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को जीत के लिए अभी 152 रन बनाने हैं।दूसरी इनिंग में आर अश्विन ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में चार विकेट आए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।



ताजा खबर