Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया: बीते साल 7500 भारतीयों ने छोड़ा देश ! इस बार फिर...

देश-दुनिया: बीते साल 7500 भारतीयों ने छोड़ा देश ! इस बार फिर छोड़ेंगे,क्यों छोड़ रहे भारत को : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, दुनियाभर में सभी देशों के नागरिक अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में पढ़ाई करने और पैसे कमाने के लिए विदेश जाते है। भारत की बात करे तो यहां रहने वाले 7500 अमीर भारतीयों ने पिछले साल देश छोड़ दिया था और दूसरे देश में जाकर बस गए थे। हालांकि खुद का देश छोड़कर दूसरे देश में बसने वाले मामलों में सबसे ज्यादा चीनी है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल चीन के अमीर 10800 नागरिकों दूसरे देश की शरण ली वही इस साल 13500 अमीरों के पलायन का अनुमान है।

भारतीयों की बात करें तो यहां रहने वाले अमीर आदमी भी देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने को तैयार है। हैनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 की मन तो 6500 HNI (एचएनआई,हाई नेटवर्थ इंडजविजुअल्स ) देश छोड़कर जा सकते हैं, हालांकि यह संख्या पिछले साल से कम है। इस आंकड़े के बाद भी भारत के लिए यह चिंता का विषय है कि आखिर देश के करोड़पति क्यों भारत छोड़कर दूसरे देशों में जा रहे हैं ?



ताजा खबर