Politics: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान से पहले बीकानेर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वाराणसी में... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान से पहले बीकानेर आम...

Politics: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान से पहले बीकानेर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वाराणसी में…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम यानी सातवें चरण के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। यूपी चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ से लेकर वाराणसी तक 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र में 75 फीसदी सीटों पर फतेह हासिल की थी लेकिन इस बार सपा भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

- Advertisement -Ads

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीकानेर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बीकानेर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पुनीत ढाल फिलहाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी को मजबूती देने के लिए काम कर रहे हैं। पुनीत ने बताया कि पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है और केजरीवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी चमत्कारिक प्रदर्शन करेगी। पुनीत के साथ बीकानेर के महेन्द्र भोलेचा, सुनीता वाल्मीकि, शारदा बहन, अश्विनी सिंगारिया, मनीष शर्मा, मनोज पन्नू, सुखदेव पन्नू और नितेश सेवग सहित कई कार्यकर्ता वाराणसी में मौजूद है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर