Politics : राहुल गांधी ने एकलव्य-द्रोणाचार्य की सुनाई कहानी ,कहा.. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार हटा कर रहेंगे - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : राहुल गांधी ने एकलव्य-द्रोणाचार्य की सुनाई कहानी ,कहा.. 50 फीसदी...

Politics : राहुल गांधी ने एकलव्य-द्रोणाचार्य की सुनाई कहानी ,कहा.. 50 फीसदी आरक्षण की दीवार हटा कर रहेंगे

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हो रही चर्चा में सदन को सम्बोधित किया।
राहुल गांधी ने लोकसभा में एकलव्य और द्रोणाचार्य की कहानी सुनाई। राहुल ने लोकसभा में संविधान और मनुस्मृति की कॉपी को दिखाकर कहा कि हम संविधान की बात करते है और भाजपा वाले मनुस्मृति की बात करते है।

- Advertisement -Ads

 

राहुल गांधी ने फिर से अडानी का नाम लेकर कहा कि जब धारावी स्लम का ठेका आप अडानी को देते है तो आप एकलव्य की तरह छोटे उद्योग करने वालो का अंगूठा काटते है। राहुल गांधी ने फिर से जातीय जनगणना करवाने की बात कही और कहा हम आरक्षण की 50 फीसदी की दीवार को हटाकर रहेंगे। राहुल ने अभय मुद्रा के बारे में बात कही और कहा कि तपस्या का मतलब शरीर में गर्मी पैदा करना होता है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर