Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बयान, अकबर महान नही एक...

पॉलिटिक्स : राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बयान, अकबर महान नही एक दुष्कर्मी था,लड़कियों को उठाकर ले जाता था : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के एक बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शिक्षा मंत्री दिलावर ने बादशाह अकबर को दुष्कर्मी बताया है। दिलावर यही तक नही रुके उन्होंने कहा है कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था। वह बलात्कारी था और इसलिए किताबों में अकबर के बारे में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा,’अकबर महान बिलकुल भी नहीं था। अकबर तो एक आक्रांता था, जो मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठाकर ले जाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था. ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की कोई जरूरत नहीं है।

 

मदन दिलावर ने आगे कहा,’अकबर एक दुष्कर्मी था और दुष्कर्मी कभी महान नहीं हो सकता है। जिन लोगों ने भी पहले पुस्तकें लिखी हैं, उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी. इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया। मैं सभी की समीक्षा करा रहा हूं।इसके लिए एक कमेटी बना रहा हूं. यह कमेटी जानकारी देगी की किस जगह पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले भी मदन दिलावर के कई बयान चर्चा में रह चुके हैं।कुछ समय पहले ही शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर सख्ती दिखाई दी।इस दौरान उन्होंने कहा था कि स्कूलों में ड्रेस कोड निश्चित है, उसे ही पहन कर आना है।जो इन आदेशों को नहीं मानेगा तो सरकार को आदेश मनवाने भी आते हैं।



ताजा खबर