Homeखटाखट स्टोरीRajasthan: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी का हुआ निधन

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी का हुआ निधन

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आपको बता दें बीते माह इंद्रा देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।con…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर समेत कई नेता इंद्रा देवी की कुशलक्षेम जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पत्नी की अंतिम यात्रा कल उनके अजमेर स्थित निवास स्थान 28, संत कवरराम कॉलोनी रामनगर से पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान पर जाएगी।



ताजा खबर