आपणी हथाई न्यूज, रविवार की रात सादुलशहर हनुमानगढ़ राजमार्ग पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर 4 युवाओं की जान ले ली। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 10 बजे के पास की है जब 6 दोस्त अपने अपने घर से बहाना बनाकर निकले थे। हादसें से पहले इन युवकों ने गाड़ी में शराब पार्टी की और वीडियो भी बनाये। इसके बाद गाते बजाते कार चलाने लगे जिसके कुछ देर बाद ही ये हादसा हो गया।
इस हादसे में इनकी अनियंत्रित कार एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई ।जिसके चलते कार में मौजूद वजीर सिंह, सुखविंद्र सिंह और बलविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । वही कुलविंद्र सिंह को अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसें में गंभीर घायल हुए सुरेंद्र और गगनदीप सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार सभी युवक सादुलशहर थाना क्षेत्र के सोहनेवाला और तख्तहजारा के निवासी हैं। इस हादसें के बाद इन गांवों में मातम पसरा हैं।


