Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : गिरफ्तार नही करने की एवज में मांगी 50 हजार...

Rajasthan : गिरफ्तार नही करने की एवज में मांगी 50 हजार रिश्वत, ACB ने घूसखोर ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को नागौर जिले की मेड़ता सिटी में एक एएसआई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  ACB नागौर चौकी को शिकायत मिली थी कि परिवादी की मदद करने व उसके भाई सहित अन्य परिजन को गिरफ्तार नहीं करने के बदले में ₹50 हजार रिश्वत राशि की मांग कर सबको परेशान किया जा रहा है।  एसीबी की टीम 30 अक्टूबर को इस शिकायत का सत्यापन कराया जिसमें साबित हुआ कि एएसआई रामस्वरूप की ओर से ₹50000 की मांग कर जल्द से जल्द रिश्वत राशि देने के लिए दबाव बनाया गया है।  1 नवंबर को परिवादी के भाई को थाने बुलाकर डरा-धमका कर 30 हजार रुपए रिश्वत ले भी ली गई और बाकी के 20 हजार के लिए भी फिर दबाव बनाया गया। एसीबी नागौर चौकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई कर ASI रामस्वरूप को चाय की होटल पर 20 हजार की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ व अग्रिम कार्रवाई जारी है।



ताजा खबर