Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : जयपुर से कश्मीर घूमने गए दंपति पर आतंकी हमला, TRF...

Rajasthan : जयपुर से कश्मीर घूमने गए दंपति पर आतंकी हमला, TRF ने ली जिम्मेदार : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,प्रदेश की राजधानी जयपुर से कश्मीर के पहलगाम घूमने गए 50 लोगों के ग्रुप के सदस्यों पर शनिवार को आतंकी संगठन द रेज़िस्टेंस फ्रंट ने हमला कर जिम्मेदारी ली है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जयपुर ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले फरहा खान (35) और उसके पति तबरेज खान (38) को बस में चढ़ने के दौरान पीछे से गोली मारी गई। फायरिंग के बाद इस क्षेत्र में दहशत फैल गई। वही आतंकी फायरिंग कर फरार हो गए।

तबरेज पेशे से प्रॉपर्टी का काम करते हैं वही उनकी पत्नी घरेलू महिला हैं। इन दोनों के साथ इनके दोनों बच्चे भी घूमने गए थे। घटना के बाद पुलिस और अन्य की मदद से तबरेज को अस्पताल में भर्ती कटवाया गया। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो तबरेज के परिजनों ने बताया है कि दोनों फिलहाल खतरे से बाहर है।आपको बता दे कि शनिवार को कश्मीर में दो हमले हुए थे ।



ताजा खबर