Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, शादियों का सीजन चल रहा है लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को इम्प्रेस करने के लिए नित-नए तरीके अपनाते है। लेकिन राजस्थान के झालावाड़ जिलें में परिवार-रिश्तेदारों को इम्प्रेस करने का तरीका सबको हैरान करने वाला था। दरअसल शादी में परिवार को इम्प्रेस करने के लिए नकली पुलिस अधिकारी बनकर नीली-लाल बत्ती की गाड़ी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिलें में नकली पुलिस अधिकारी बन कर बत्ती लगी गाड़ी में घूम रहे लोगों में से एक नए खुद को मध्य प्रदेश पुलिस का यातायात प्रभारी बताया। आरोपी दावा कर रहे थे कि वह भवानीमंडी पुलिस स्टेशन एरिया में मध्यप्रदेश पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज और स्टाफ हैं।
एसपी अमित कुमार ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि पुलिस की एक टीम जयपुरिया मिल पर पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की कार को रोका गया,जिस पर पुलिस की बत्ती लगी हुई थी।
कार चालक ने पूछताछ में खुद को पुलिस इंचार्ज बताया और कहा कि उसके साथी अभिषेक और सुनील पुलिस स्टाफ है। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने विभाग की आईडी कार्ड मांग लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रवि ने स्वीकार किया कि वो एक शादी में रिश्तेदारों को इम्प्रेस करने कार पर नीली बत्ती लगाई थी और खुद को पुलिस ऑफिसर बताया। पुलिस ने इस मामलें में रवि बैरवा( 37 ), अभिषेक बैरवा (22) और सुनील तोमर (36) को गिरफ्तार किया हैं पुलिस ने इनके कब्जे से कार भी जब्त की है जिसका वो इस्तेमाल कर रहे थे।


