

आपणी हथाई न्यूज, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर स्थानीय रघुनाथ जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संत सरजू दास जी महाराज ने भगवान की पूजा अर्चना और आरती कर उपस्थित भक्तजनों से गाय की रक्षा और गोचर संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही l
राष्ट्रीय संत ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति के आधार और हम सब के आदर्श भगवान राम ही हैं। धर्म और संस्कृति के लिए हम सब एक हों यही संकल्प हमारा है। सरजू दास जी महाराज ने कहा कि 1 जनवरी से 28 जनवरी तक शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और अधिक से अधिक भक्तों को जोड़ने के लिए उनसे निवेदन किया जाएगा ताकि हम अधिक अधिक लोग अपनी बात को पुरजोर तरीके से रख सके और गाय और गोचर की रक्षा के लिए हमें सकारात्मक प्रयास शांतिपूर्ण तरीके से करने होंगे इसके लिए आप सब का सहयोग भी आवश्यक रहेगा।
बुधवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ का आयोजन बीकानेर मानस परिवार द्वारा किया गया मानस परिवार पिछले 48 वर्षों से शहर के विभिन्न क्षेत्र में रामचरितमानस और सुंदरकांड के पाठ किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ के अवसर पर विजय कोचर, नरसिंग भाटी ,शिवदयाल उपाध्याय ,मालचंद जोशी ,नारायण पारीक सहित मानस पार्टी नरेश पुरोहित नारायण जी राजेंद्र खत्री मूलचंद सेवक तथा राकेश सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।


