

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने शिक्षक भर्ती की तीन बड़ी भर्तियों का विज्ञापन तो जारी कर दिया है, लेकिन इन तीन (फर्स्ट ग्रेड, सेंकड ग्रेड, थर्ड ग्रेड ) भर्तियों के एग्जाम कब होंगे,बड़ा प्रश्न अब यही बनता है।
आपणी हथाई ने विभिन्न एक्सपर्ट से इस विषय में बात की है। विशेषज्ञ बता रहें है कि शिक्षक भर्तियों के एग्जाम इस वर्ष तो बिल्कुल नहीं होने है। थर्ड ग्रेड भर्ती एग्जाम जनवरी 2026 में पहले से ही प्रस्तावित है, लेकिन फर्स्ट ग्रेड और सेंकड ग्रेड के एग्जाम अगले साल फ़रवरी से पहले कतई नहीं होने वाले है।
अगर फ़रवरी 2026 में फर्स्ट ग्रेड -सेकंड ग्रेड एग्जाम नहीं हुए तो फिर एग्जाम मई -जून 2026 से पहले नहीं होने है।
RPSC जल्द फर्स्ट ग्रेड 2024 का रिजल्ट जारी करने वाली है और सितंबर 2025 में सेंकड ग्रेड एग्जाम 2024 होगा, फिर अभी निकाली भर्तियों का शेड्यूल RPSC जारी करेगी जो अगले साल ही आयोजित की जाएगी।
मनोज रतन व्यास


