Homeखटाखट स्टोरीSports : सरकारी स्कूल के विद्यार्थी आर्यन और कुमकुम ने बढ़ाया जिलें...

Sports : सरकारी स्कूल के विद्यार्थी आर्यन और कुमकुम ने बढ़ाया जिलें का मान, 2 स्वर्ण और 2 कांस्य बीकानेर की झोली में

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में पंच गौरव योजना (एक जिला–एक खेल) के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी रेंज के खिलाड़ियों ने 69वीं SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतकर बीकानेर जिले को गौरवान्वित किया है।


खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि प्रशिक्षक रामनिवास चौधरी के कुशल निर्देशन में तीरंदाजी रेंज के खिलाड़ी आर्यन पारीक ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक तथा कुमकुम ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल अधिकारी सुरेंद्र जी हर्ष सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



ताजा खबर