

आपणी हथाई न्यूज,जयपुर प्रताप नगर सेक्टर 17 में निर्मला ओडोटोरियम मे आयोजित इंडो बॉडी बिल्डर्स फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान ओपन मिस्टर इंडिया ख़िताब लुनकरणसर के साकिब पड़िहार ने ख़िताब अपने नाम किया है। साकिब ने पुरे भारत मे बीकानेर औऱ लूणकरणसर का नाम रोशन किया। इसमें शाकिब अली पडिहार ने क्लासिक बॉडी बिल्डिंग में और ओपन सीनियर बॉडी बिल्डिंग ओवर ऑल टाइटल 95 किलों बॉडी वेट के साथ जीता हैं।
इस मौक पर शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी। मसल्स फैक्ट्री जिम के साथियों ने इस खुशी के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर शाकिब खान पडिहार शहर वासियों का शुक्रिया अदा किया नए लोगों को तैयार करने का भरोसा दिलाया। बधाई देने वालों में अब्दुल रहमान लोदरा, सलमान, सिकंदर भाटी, नारायण जैन, अकबर जोईया, प्रदीप शर्मा, सलीम पड़िहार, पार्षद शहजाद भुट्टा, अकरम पड़िहार, आबिद भुट्टो, आरिफ भुट्टा, राजेश पुनिया, नवाव नायच, अविनाश सिंह राठौड़ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


