Homeखटाखट स्टोरीInd vs Eng 4th Test : रांची टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति...

Ind vs Eng 4th Test : रांची टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, यशस्वी के अर्धशतक के बाद निगाहें लोअर् आर्डर बैट्समैन पर

आपणी हथाई न्यूज,भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मैच के दूसरे दिन भारत का स्कोर खेल समाप्त होने तक सात विकेट खोकर 219 हो गया है। भारत का स्कोर अभी भी इंग्लैड की पहली पारी के स्कोर से 134 कम है।
दूसरे दिन खेल समाप्ति तक विकेट कीपर ध्रुव जुरेल तीस रनो पर और कुलदीप यादव 17 रन पर नाबाद रहे थे।
दोनो खिलाड़ियों के बीच अब तक 42 रनो की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने 4 और हार्टले ने दो विकेट लिए।

 

इंग्लैंड ने पहली पारी में कुल 353 रन बनाए। जड़ेजा ने चार इंग्लिश बैटर को आउट किया। इंग्लैंड की ओर से रुट ने नाबाद 122 रन बनाए। भारत की ओर से एक बार यशस्वी जायसवाल ने 73 रन बनाए। रांची टेस्ट में टीम इंडिया की वापसी के लिए भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को कल और भी संघर्ष दिखाना होगा,जिससे इंग्लैंड को कम से कम लीड मिले,अगर लीड 50 रन तक रह जाती है तो मैच पूरा फिर से खुल जाएगा फिलहाल रांची टेस्ट में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 280 रनों पर 8 विकेट था। निचले क्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 73 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है आकाशदीप ने भी 3 रन बना लिए है। भारत अब भी 73 रनों से पीछे है।

मनोज रतन व्यास



ताजा खबर