Homeखटाखट स्टोरीSports : कोहली की इस वर्ल्ड कप में बोल रही तूती, इस...

Sports : कोहली की इस वर्ल्ड कप में बोल रही तूती, इस मामलें में आईसीसी ने दिया नम्बर वन का खिताब

आपणी हथाई न्यूज,क्रिकेट वर्ल्डकप के शुरू हुए लगभग दो हफ्ते पूरे हो रहे है। आईसीसी ने वर्ल्डकप के शुरुआती मैचों के आधार पर टॉप फील्डर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भी टीम इंडिया के स्टार सीनियर खिलाड़ी 34 वर्षीय विराट कोहली ने बाजी मार ली है। किंग कोहली बल्ले के साथ तो जबरदस्त फॉर्म में है ही,लेकिन फील्डिंग में भी अपना भरपूर और इम्पेक्टफुल योगदान दे रहे है।

 

आईसीसी ने वर्ल्डकप में खेल रही सभी टीमों के खिलाड़ियों में से टॉप 10 फील्डर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें विराट कोहली 22.30 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नम्बर वन पर काबिज है। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट है,रूट के 21.73 पॉइंट्स है। तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर है। वार्नर के 21.32 पॉइंट्स है। विराट कोहली के अलावा टॉप टेन फील्डर्स की लिस्ट में ईशान किशन भी शामिल है, ईशान 10वें स्थान पर है उन्हें 13 पॉइंट्स मिले है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर