

आपणी हथाई न्यूज, धर्म नगरी बीकानेर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 1 जून से 8 जून 2026 तक स्थानीय बेनीसर बारी स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में श्रीमद्भागवत लीलामृत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन क्षेत्र के गणमान्य लोगों और धर्मप्रेमियों की उपस्थिति में किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में माननीय विधायक जेठानंद व्यास, लालजी पुरोहित, मुकेश नेता, ज्योति प्रकाश रंगा, कान्हा महाराज तथा कथा वाचक संतश्री मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कथा आयोजन को समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।


