Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : विधानसभा चुनाव और आम चुनाव से पूर्व मोदी सरकार...

पॉलिटिकल पाटा : विधानसभा चुनाव और आम चुनाव से पूर्व मोदी सरकार कर सकती है ये बड़ा फेरबदल: पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व और अगले साल के आम चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार 2 साल बाद फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकती है। 3 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर पर मोदी केबिनेट की मीटिंग होगी।

 

 

सरकार में बदलाव के साथ भाजपा कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी संगठन में भी बड़ा बदलाव कर सकती है। मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल जुलाई 2021 में हुआ था तब मोदी केबिनेट से 12 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी और 17 नए लोगो को मंत्री बनाया गया था।

 

 

 

पिछले 2 सालों में सिर्फ किरण रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाया गया था अब लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी साल में मोदी सरकार में फिर बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है। मोदी कई मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दे सकते है और जिन राज्यो में विधानसभा चुनाव है वहां के सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर