Homeखटाखट स्टोरीदेश : मोदी सरकार ने 58 साल बाद RSS पर लगा...

देश : मोदी सरकार ने 58 साल बाद RSS पर लगा प्रतिबन्ध हटाया, आरएसएस ने किया फैसले का स्वागत

आपणी हथाई न्यूज, देश की मोदी सरकार ने 58 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाए एक प्रतिबन्ध को अब हटा लिया है। रविवार को गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया हैं। इस आदेश के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

क्या था प्रतिबन्ध
पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों के RSS के कार्यक्रमो में,संघ की शाखाओं शामिल होने पर रोक लगा दी थी। वही आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर सरकारी कर्मचारियों को कड़ी सजा, रिटायर होने के बाद पेंशन लाभ आदि पर सख्ती से कर्मचारी संघ की गतिविधियों में शामिल होने से बचते थे। हालांकि मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सरकारों ने इस आदेश को पहले ही निरस्त कर दिया था।



ताजा खबर