Homeखटाखट स्टोरीदेश -विदेश : तुर्कीए की संसद बनी अखाड़ा, सांसदों ने एक दूसरे...

देश -विदेश : तुर्कीए की संसद बनी अखाड़ा, सांसदों ने एक दूसरे पर बरसाए जमकर लात-घूंसे

आपणी हथाई न्यूज, आज भारत पर सदा टेढ़ी नजर रखने वाले देश तुर्कीए की संसद के नजारे ने तुर्कीए को दुनियाभर में शर्मसार कर दिया। आज तुर्कीए की संसद में लगभग 30 मिनटों तक लात-घूंसों का दौर चला। विवाद की वजह विपक्ष के एक सांसद द्वारा तुर्कीए की सत्तासीन पार्टी को आतंकी संगठन कहने पर हुआ।

 

 

सांसदों की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 नेता इस मारामारी में घायल हुए है। तुर्कीए के राष्ट्रपति एद्रोगन की पार्टी के एक सदस्य ने पहले मारपीट शुरू की और फिर पूरा संसद परिसर लड़ाई के अखाड़े के रूप में बदल गया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर