आपणी हथाई Weather न्यूज कमजोर होते मानसून के बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों के लिए एक दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन घंटों में सीकर, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर,अलवर करौली नागौर, सवाईमाधोपुर, कोटा, टोंक, बूंदी चित्तौड़गढ़ अजमेर, भीलवाड़ा जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा /आकाशीय बिजली और तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है ।

