Homeदेश-दुनियादुनियादारी : एलन मस्क ने की जुकरबर्ग की गिरफ्तारी की मांग !...

दुनियादारी : एलन मस्क ने की जुकरबर्ग की गिरफ्तारी की मांग ! बाल शोषण को दे रहे बढ़ावा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अमेरिकी उद्योगपति टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को गिरफ्तार करने की मांग की है। मस्क का आरोप है जुकरबर्ग इंस्टाग्राम के माध्यम से बाल शोषण को बढ़ावा दे रहें है। मस्क ने कहा कि अगर टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव सरकार की नजरों में दोषी है तो फिर मार्क जुकरबर्ग को अब तक क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया है ?
मस्क ने कहा कि इंस्टाग्राम पर भी बाल शोषण एक बड़ी प्रॉब्लम है,लेकिन अब तक जुकरबर्ग को अरेस्ट नहीं किया गया है क्योंकि वह सरकार के सामने झुक जाते है।
मस्क ने इसी के साथ टेलीग्राम के सीईओ को रिहा करने की मुहिम सोशल मीडिया के माध्यम से छेड़ दी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर