Homeदेश-दुनियादेश : मालदीव की इकोनॉमी को लगा तगड़ा झटका, लक्षद्वीप में पर्यटकों...

देश : मालदीव की इकोनॉमी को लगा तगड़ा झटका, लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज, प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप वाले वायरल फोटो के बाद वाकई में साल भर के बाद लक्षद्वीप में पर्यटकों का जाना दोगुना हो गया है और मालदीव से बनते बिगड़ते रिश्तो के बीच वहां भारत के पर्यटकों की संख्या में 45 फीसदी की गिरावट आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार लक्षद्वीप में जुलाई माह तक महज 31 विमानो की सेवा चल रही थी जो बढ़कर 106 हो गई है।Cont..

 

 

पिछले वर्ष अप्रैल से जून में लक्षद्वीप कुल 11074 टूरिस्ट घूमने गए थे, इसी अवधि में इस साल यह संख्या लगभग 23000 हो गई है। लक्षद्वीप में पर्यटक बढ़ने से मालदीव को तगड़ा घाटा हुआ है। पिछले वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच 66,375 भारतीय मालदीव गए थे जो इस साल इसी अवधि में घटकर 36761 रह गए है।Cont..

 

मालदीव में भारत के पर्यटकों की हिस्सेदारी भी घटकर 12 से 6 फीसदी हो गई है। गुजरे साल मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मोदी ने लक्षद्वीप की एक फोटो साझा कर लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी और लगता है मोदी की मुहिम रंग ला रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर