Homeदेश-दुनियादेश: आज 140 करोड़ भारतीयों की नजरें रहेगी चांद पर,आज चंद्रयान 3...

देश: आज 140 करोड़ भारतीयों की नजरें रहेगी चांद पर,आज चंद्रयान 3 लैंड करेगा चंद्रमा पर

आपणी हथाई न्यूज,आज सुबह से सभी भारतीयों की निगाहें आज शाम को चंद्रयान 3 के सेफ लैंडिंग पर रहेगी। भारत का चंद्रयान 3 आज 23 अगस्त की शाम को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने कल मंगलवार को जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 पूरी तरीके से ऑन शेड्यूल चल रहा है और मिशन का पूरा सिस्टम एकदम परफेक्ट चल रहा है। इसरो के द्वारा सोशल मीडिया पर चाँद की नई तस्वीरें भी जारी की है। हाल ही में रूस का चन्द्र मिशन लूना 25 फेल हो चुका है। चार साल पहले भारत का मून मिशन चंद्रयान 2 भी असफल रहा था।

 

 

अब ठीक चार साल बाद इसरो ने चंद्रयान 3 को लॉन्च किया है। पूरे देश और दुनिया की निगाहें आज शाम को भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 पर रहेगी। देशभर के लोग और इसरो के वैज्ञानिक भी ईश्वर से मिशन के कामयाब होने की दुआएं कर रहे है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग के अंतिम 15 मिनट में ही सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। उम्मीद है देश की जनता की दुआओं के असर से और इसरो की पूरी टीम के मेहनत से भारत आज स्पेस के क्षेत्र में इतिहास रचेगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर